समुद्री अभ्यास 'कटलैस एक्सप्रेस 2021'

  • 28 Jul 2021

आईएनएस तलवार समुद्री अभ्यास 'कटलैस एक्सप्रेस 2021' (Cutlass Express 2021) में भाग ले रहा है। इस अभ्यास का संचालन 26 जुलाई से 6 अगस्त, 2021 तक अफ्रीका के पूर्वी तट पर किया जा रहा है।

  • यह पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी हिंद महासागर में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक वार्षिक समुद्री अभ्यास है।
  • भारतीय नौसेना अभ्यास में 'प्रशिक्षक की भूमिका' में भाग ले रही है।
  • अभ्यास के 2021 संस्करण में 12 पूर्वी अफ्रीकी देश, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, भारत और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं।
  • यह अभ्यास पूर्वी अफ्रीका के तटीय क्षेत्रों पर केंद्रित है और इसका संचालन संयुक्त समुद्री कानून प्रवर्तन क्षमता का आकलन एवं सुधार करने, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा क्षेत्रीय नौसेनाओं के बीच अंतरप्रचालनीयता को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
  • अभ्यास के हिस्से के रूप में, जहाज केन्या के मोम्बासा का दौरा कर रहा है, जिसमें केन्या नौसेना के साथ कई कार्यक्रमों की योजना है।