टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला पदक

  • 28 Jul 2021

भारोत्तोलक ‘साइखोम मीराबाई चानू’ ने 24 जुलाई, 2021 को महिलाओं की 49 किग्रा. वर्ग की भारोत्तोलन स्पर्धा में ‘रजत पदक’ जीतकर टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाया।

  • उन्होंने ‘स्नैच’ में 87 किग्रा. और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा. सहित कुल 202 किग्रा. भार उठाया। चीन की होउ झिहुई (Hou Zhihui) पहले स्थान पर रही, जिन्होंने 210 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
  • मणिपुर की 26 वर्षीया चानू, वर्ष 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी (कांस्य पदक) के बाद ओलंपिक में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय भारोत्तोलक हैं।
  • वह पी.वी. सिंधु (2016 रियो ओलंपिक) के बाद ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला भी हैं।

पुरस्कार: राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2018); पद्म श्री पुरस्कार (2018)।

उपलब्धियां-

  • स्वर्ण पदक: महिला 48 किग्रा, विश्व चैंपियनशिप 2017, अनाहीम (यूएसए) तथा महिला 48 किग्रा, राष्ट्रमंडल खेल 2018, गोल्ड कोस्ट;
  • रजत पदक: महिला 49 किग्रा, टोक्यो ओलंपिक 2020 तथा महिला 48 किग्रा, राष्ट्रमंडल खेल 2014, ग्लासगो;
  • कांस्य पदक: महिला 49 किग्रा, एशियाई चैंपियनशिप 2020, ताशकंद।