हाई स्पीड मैग्लेव ट्रेन

  • 28 Jul 2021

चीन ने 20 जुलाई, 2021 को एक हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन (high-speed maglev train) का अनावरण किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसकी अधिकतम रफ्तार 600 किलोमीटर प्रति घंटे की है, इसे जमीन पर दौड़ने वाला दुनिया का सबसे तेज वाहन कहा जा रहा है।

  • नई मैग्लेव परिवहन प्रणाली ने चीन के पूर्वी शेंडोंग प्रांत के तटीय शहर किंगदाओ में अपनी सार्वजनिक शुरुआत की है।
  • अक्टूबर 2016 में शुरू की गई, हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन परियोजना ने 2019 में 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का ट्रेन प्रोटोटाइप विकसित किया था, जिसका जून 2020 में सफल परीक्षण किया गया था।
  • ट्रेन में 2 से 10 डिब्बे लगाए जा सकते हैं तथा प्रत्येक में 100 से अधिक यात्री सवार हो सकते हैं।
  • पहियों पर चलने वाले पारंपरिक वाहनों की तुलना में, उच्च गति वाली मैग्लेव ट्रेनों का रेल पटरियों से संपर्क नहीं होता है। दक्षता और गति के मामले में ये काफी फायदेमंद हैं और बहुत कम शोर पैदा करते हैं।
  • यह ट्रेन 1,500 किमी. की सीमा के दायरे में यात्रा की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ समाधान प्रदान करती है।