भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जीता ओलंपिक स्वर्ण पदक

  • 10 Aug 2021

टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त, 2021 को 23 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 87.58 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

  • इसके साथ ही, वे स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट और अभिनव बिंद्रा के बाद भारत के दूसरे व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बन गए। अभिनव बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
  • नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर, 1997 को हुआ है। वे हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव से हैं। नीरज चोपड़ा, सेना में सूबेदार हैं और मई 2016 में '4 राजपूताना राइफल्स' में सीधे प्रवेश से नायब सूबेदार के रूप में शामिल हुए थे।
  • खेलकूद में उत्कृष्टता के लिए चोपड़ा को 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

उपलब्धियां: स्वर्ण पदक, एशियाई खेल 2018; स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2018; स्वर्ण पदक, एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2017; स्वर्ण पदक, विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2016; स्वर्ण पदक, दक्षिण एशियाई खेल 2016; रजत पदक, एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप 2016; वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक (88.07 मीटर - 2021) तथा वर्तमान विश्व जूनियर रिकॉर्ड धारक (86.48 मीटर - 2016)।