सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
पहलवान बजरंग पुनिया ने जीता टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक
- 10 Aug 2021
पहलवान बजरंग पुनिया ने 7 अगस्त, 2021 को टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कांस्य पदक के मैच में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराया।

- सुशील कुमार के बाद बजरंग ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप दोनों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं।
- बजरंग ओलंपिक पदक जीतने वाले छठे भारतीय पहलवान हैं। इनसे पहले केडी जाधव (1952 में कांस्य), सुशील कुमार (2008 में कांस्य और 2012 में रजत), योगेश्वर दत्त (2012 में कांस्य), साक्षी मलिक (2016 में कांस्य) और रवि कुमार दहिया (2020 में रजत) पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान हैं।
- उन्हें 2019 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (राजीव गांधी खेल रत्न) पुरस्कार, 2015 में अर्जुन पुरस्कार तथा 2019 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उपलब्धियां: विश्व चैम्पियनशिप -1 रजत और 2 कांस्य पदक; एशियाई चैम्पियनशिप - 2 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य पदक; एशियाई खेल - 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक; तथा राष्ट्रमंडल खेल- 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक


