जापान का 2029 तक मंगल ग्रह से मिट्टी के नमूने वापस लाने का लक्ष्य

  • 23 Aug 2021

जापानी अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों ने 19 अगस्त, 2021 को कहा कि उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन से पहले मंगल ग्रह से मिट्टी के नमूने वापस लाने की योजना बनायी है।

महत्वपूर्ण तथ्य: जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने 2024 में मंगल ग्रह के चंद्रमा ‘फोबोस’ से 10 ग्राम (0.35 औंस) मिट्टी इकट्ठा करने और साल 2029 में इसे पृथ्वी पर वापस लाने के लिए एक अन्वेषक यान भेजने की योजना बनाई है।

  • नासा का पर्सीवेरेंस रोवर एक मंगल क्रेटर पर उतरा है, जहां उसे 31 नमूने एकत्र करके 2031 की शुरुआत में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की मदद से पृथ्वी पर लाना है।
  • मई 2021 में चीन मंगल ग्रह पर एक अंतरिक्ष यान को उतारने और संचालित करने वाला दूसरा देश बन गया। और इसके2030 के आसपास नमूने वापस लाने की योजना है।
  • JAXA के वैज्ञानिकों का मानना है कि फोबोस पर सतह की मिट्टी का लगभग 0.1% मंगल से आया है, और 10 ग्राम में लगभग 30 दाने हो सकते हैं, जो मिट्टी की स्थिरता पर निर्भर करता है।
  • फोबोस पर मिट्टी, चंद्रमा से सामग्री और मंगल ग्रह से सामग्री का मिश्रण होने की संभावना है, जो रेतीले तूफान से फैल गई थी। यह मंगल ग्रह में जीवन की संभावना का पता लगाने का एक बड़ा अवसर प्रदान कर सकता है।
  • दिसंबर 2020 में, JAXA प्रोब 'हायाबुसा 2', पृथ्वी से 300 मिलियन किलोमीटर (190 मिलियन मील) से अधिक दूर क्षुद्रग्रह 'रायुगु' (Ryugu) से 5 ग्राम (0.19 औंस) से अधिक मिट्टी वापस लाया था।