भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण मोबाइल ऐप

  • 23 Aug 2021

  • खान मंत्रालय के तहत 170 साल पुराने प्रमुख भूवैज्ञानिक संस्थान 'भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण' (GSI) ने वर्ष 2020 में 'भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण मोबाइल ऐप (बीटा संस्करण) को लॉन्च किया। इसे अब समय-समय पर अपग्रेड करके जनता के लिए सुलभ बनाने और डिजिटल रूप से इसकी स्थिति को मजबूत करने का फैसला किया गया है।
  • ऐप के माध्यम से, लोग GSI की गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं के बारे में अधिक जागरूक हों सकेंगे।
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की स्थापना 1851 में की गई थी। इसका मुख्यालय कोलकाता में है, इसके छ: क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद, शिलांग और कोलकाता में स्थित हैं।