राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन

  • 30 Sep 2021

2017 में संस्कृति मंत्रालय ने, राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (National Mission on Cultural Mapping) की शुरुआत की थी, जिसका संचालन अब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) को सौंप दिया गया है।

(Source: Ministry of Culture)

महत्वपूर्ण तथ्य: संस्कृति मंत्रालय ने 2017-2018 से 2019-2020 तक 469 करोड़ रूपये के बजट के साथ 2017 में मिशन को मंजूरी दी थी।

  • संस्कृति मंत्रालय, मंत्रालय के अधीन संगठनों से कलाकारों, कला रूपों और अन्य संसाधनों का एक व्यापक डेटाबेस बनाने के लिए सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन पर काम कर रहा था।
  • इस मिशन के माध्यम से पंजीकृत कलाकारों/संस्था को कोई प्रत्यक्ष लाभ या सहायता नहीं दी गई है।
  • लोक कलाओं के लिए एक डेटाबेस बनाने और गांवों की विरासत के मानचित्रण का कार्य पांच वर्षों में पूरा किया जाना है।
  • IGNCA का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2021-2022 के अंत तक 5,000 गांवों में मानचित्रण का काम पूरा करना है। IGNCA अक्टूबर 2021 में 75 गांवों में प्रायोगिक तौर पर कार्यक्रम की शुरुआत करेगा।
  • प्रत्येक राज्य और केंद्र- शासित प्रदेश के गांवों के साथ-साथ ‘स्वतंत्रता आंदोलन’ का हिस्सा रहे गांवों का चयन भी किया जाएगा।