सचिवों की नियुक्ति

  • 01 Oct 2021

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 22 सितंबर, 2021 को नए सचिवों की नियुक्ति की।
  • एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव बंसल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने प्रदीप सिंह खरोला का स्थान लेंलिया जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की विशेष सचिव अनुराधा प्रसाद को गृह मंत्रालय के अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • प्रदीप कुमार त्रिपाठी को इस्पात सचिव के पद से कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • गोविंद मोहन को संस्कृति सचिव, के. राजारमन को दूरसंचार सचिव और दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में सचिव नियुक्त किया गया।
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुनील बर्थवाल को श्रम एवं रोजगार सचिव नियुक्त किया गया है।