अभ्यास 'समुद्र शक्ति

  • 01 Oct 2021

  • भारतीय नौसेना और इंडोनेशिया की नौसेना ने 20 से 22 सितंबर, 2021 तक सुंडा जलडमरूमध्य के इलाके में अभ्यास 'समुद्र शक्ति' में हिस्सा लिया।
  • अभ्यास का उद्देश्य: दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री संचालन में आपसी समझ और अंतर-संचालन को बढ़ाना और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना।
  • भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक और कदमत ने इस द्विपक्षीय अभ्यास 'समुद्र शक्ति' के तीसरे संस्करण में हिस्सा लिया।
  • भारत की एक्ट ईस्ट नीति के अनुसरण में अभ्यास 'समुद्र शक्ति' की कल्पना 2018 में द्विपक्षीय भारत - इंडोनेशिया अभ्यास के रूप में की गई थी।