'द स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज 2021: वॉटर'

  • 12 Oct 2021

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization: WMO) द्वारा 5 अक्टूबर, 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट 'द स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज 2021: वॉटर' (The State of Climate Services 2021: Water) के अनुसार, 2050 तक वैश्विक स्तर पर पांच अरब से अधिक लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में प्रति वर्ष कम से कम एक महीने में 3.6 बिलियन लोगों के पास पानी की पर्याप्त पहुंच नहीं थी। 2050 तक, यह बढ़कर पांच बिलियन (पांच अरब) से अधिक होने की संभावना है।

  • बढ़ते तापमान के परिणामस्वरूप वैश्विक और क्षेत्रीय वर्षा में परिवर्तन होने से वर्षा प्रतिरूप और कृषि सीजन में बदलाव आ रहा है, जिसका खाद्य सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
  • पिछले 20 वर्षों में, स्थलीय जल भंडारण, जिसमें भूमि की सतह पर और उप-सतह पर मौजूद पानी, जिसमें मृदा नमी और बर्फ शामिल हैं, में प्रति वर्ष एक सेंटीमीटर की दर से गिरावट दर्ज की गई है।
  • वर्ष 2000 के बाद से बाढ़ से संबंधित आपदाओं में उससे पूर्व के दो दशकों की तुलना में 134% की वृद्धि दर्ज की गई है। बाढ़ से संबंधित अधिकांश मौतें और आर्थिक नुकसान एशिया में दर्ज किया गया था।