रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार 2021

  • 12 Oct 2021

6 अक्टूबर, 2021 को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के जर्मन वैज्ञानिक 'बेंजामिन लिस्ट' (Benjamin List) और यूनाइटेड किंगडम में जन्मे प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक 'डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन' (David WC MacMillan) को 2021 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।

  • उन्हें यह पुरस्कार 'एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटालिसिस' (asymmetric organocatalysis) के विकास के लिए दिया गया।
  • डॉ. लिस्ट और डॉ. मैकमिलन द्वारा 'एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटालिसिस' विकसित करने से पहले रसायनज्ञों द्वारा दो बहुत अलग प्रकार के 'धातु उत्प्रेरक' और 'एंजाइम उत्प्रेरक' नियमित रूप से उपयोग किए जाते थे।
  • किसी रासायनिक अभिक्रिया की गति किसी पदार्थ (उत्प्रेरक) की उपस्थिति मात्र से बढ़ जाती है तो इसे उत्प्रेरण (Catalysis) कहते हैं।
  • एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटालिसिस: यह छोटे कार्बनिक अणुओं पर बनता है। 2000 में इन दोनों वैज्ञानिकों द्वारा विकसित, उत्प्रेरण (Catalysis) की यह नई तकनीक नए अणुओं को विकसित करने का एक कुशल, "सटीक, सस्ता, तेज और पर्यावरण अनुकूल" तरीका है।
  • एंजाइम उत्प्रेरक (जो विशाल होते हैं) के विपरीत, एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटालिसिस एक ही अमीनो एसिड से बने होते हैं।
  • एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटालिसिस अणु की केवल एक मिरर इमेज (mirror image) की अनुमति देते हैं। दवाओं का उत्पादन करते समय रसायनज्ञ को अक्सर इन मिरर इमेज में से केवल एक की ही आवश्यकता होती है।
  • अन्य तथ्य: ब्रिटिश जैव-रसायनविद फ्रेडरिक सेंगर ने 1958 और 1980 में दो बार रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जीता है।