बौद्ध सर्किट के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ावा

  • 14 Oct 2021

केंद्र ने बौद्ध सर्किट के लिए प्रमुख बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। केंद्र सरकार ने 2016 में बौद्ध सर्किट परियोजना की घोषणा की थी।

महत्वपूर्ण तथ्य: विभिन्न योजनाओं के तहत परियोजना के लिए 343 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें से 278 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

  • पर्यटन मंत्रालय की प्रमुख 'स्वदेश दर्शन योजना' के तहत, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश में कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
  • बिहार और उत्तर प्रदेश में बोधगया, नालंदा, राजगीर, वैशाली, सारनाथ, श्रावस्ती, कुशीनगर, कौशाम्बी, संकिसा और कपिलवस्तु के स्थलों को और विकसित करने की योजना है। बोधगया में एक 'सांस्कृतिक केंद्र' का निर्माण कार्य भी चल रहा है।
  • वाराणसी में, धमेक स्तूप में एक साउंड एंड लाइट शो और एक बुद्ध थीम पार्क, सारनाथ सहित 9.5 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं।
  • पर्यटन मंत्रालय क्षमता निर्माण पर भी काम कर रहा है, जिसमें थाई, जापानी, वियतनामी और चीनी भाषाओं में 'भाषाई पर्यटक सुविधाकर्ता प्रशिक्षण' (linguistic tourist facilitator training) शामिल है।
  • पर्यटन मंत्रालय ने 5 अक्टूबर, 2021 को बौद्ध पर्यटन की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए बोधगया में एक सम्मेलन का आयोजन किया।