भारतीय चिड़ियाघरों के लिए विजन प्लान 2021-2031

  • 19 Oct 2021

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 11 अक्टूबर, 2021 को 'भारतीय चिड़ियाघरों के लिए विजन प्लान 2021-2031' (Vision Plan 2021-2031 for Indian zoos) जारी किया है।

विजन प्लान का उद्देश्य: स्थानीय पक्षियों और जानवरों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारतीय चिड़ियाघरों को वैश्विक मानकों पर अपग्रेड करना और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को मजबूत करना।

विजन प्लान 2021-2031: भारत दुनिया के भू-भाग का केवल 2.4% है, फिर भी यहाँ सभी दर्ज प्रजातियों का 7-8% हिस्सा है, जिसमें पौधों की 45,000 से अधिक प्रजातियां और जानवरों की 91,000 प्रजातियां शामिल हैं। इसलिए सतत विकास के लिए जैव विविधता को संरक्षित किया जाना चाहिए।

  • विजन प्लान का उद्देश्य भारत में बाह्य स्थाने संरक्षण (ex-situ conservation) दृष्टिकोण को एक दिशा देना है।
  • विजन प्लान में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और भारतीय चिड़ियाघरों के लिए परिवर्तन के 10 स्तंभों का भी उल्लेख है। इन स्तंभों में संकटग्रस्त देशी प्रजातियों के बाह्य स्थाने संरक्षण को मजबूत करना, पशु कल्याण को अनुकूलित करना, बचाए गए जानवरों का प्रबंधन आदि शामिल हैं।

अन्य तथ्य: केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की स्थापना वर्ष 1992 में भारत सरकार द्वारा पर्यावरण और वन मंत्रालय के तहत एक सांविधिक निकाय के रूप में की गई थी। प्राधिकरण में एक अध्यक्ष, दस सदस्य और एक सदस्य सचिव शामिल हैं।