विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021: भारत की अंशु मलिक ने जीता ऐतिहासिक रजत

  • 19 Oct 2021

भारत की अंशु मलिक ने 7 अक्टूबर, 2021 को नॉर्वे के ओस्लो में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में अमेरिका की हेलेन मारौलिस से हार के बाद महिलाओं के 57 किग्रा. वर्ग में रजत पदक जीता।

(Image Source: Anshu Malik twitter)

  • वे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।
  • इससे पहले 6 अक्टूबर को अंशु मलिक यूक्रेन की सोलोमिया विंक को हराकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थी।
  • अंशु के रजत के अलावा, दो बार की एशियाई चैंपियन, भारत की सरिता मोर ने प्लेऑफ में स्वीडन की सारा लिंडबोर्ग को 8-2 से हराकर महिलाओं के 59 कि.ग्रा. में कांस्य पदक जीता।
  • इससे पहले, केवल पांच भारतीय महिलाओं अलका तोमर (2006), गीता फोगट (2012), बबीता फोगट (2012), पूजा ढांडा (2018) और विनेश फोगट (2019) ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
  • सुशील कुमार (2010) आज तक भारत के एकमात्र विश्व चैंपियन पहलवान हैं।
  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 का आयोजन 2 से 10 अक्टूबर, 2021 तक ओस्लो, नॉर्वे में किया गया था।