पूर्व राजनयिक वी.एम.एम. नायर का निधन

  • 19 Oct 2021

भारत के सबसे वयोवृद्ध पूर्व राजनयिक वी.एम.एम.नायर का उनके 103वें जन्मदिन से दो दिन पहले 6 अक्टूबर, 2021 को निधन हो गया।

(Image Source: www.manoramaonline.com/)

  • नायर 1942 के बिहार कैडर के भारतीय सिविल सेवा (आईसीएस) के अधिकारी थे।
  • नायर ने अगस्त 1946 से सितंबर1948 तक विदेश विभाग में अवर सचिव के रूप में कार्य किया। बाद में वे राष्ट्रमंडल संबंधों के वरिष्ठ अवर सचिव भी रहे।
  • उन्होंने 1957-58 के दौरान कुआलालंपुर में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया।उन्होंने कंबोडिया और पोलैंड में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया था।