नेब्रा स्काई डिस्क

  • 23 Oct 2021

लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय ‘नेब्रा स्काई डिस्क’ (Nebra Sky Disc) नामक एक प्राचीन ऑब्जेक्ट को प्रदर्शित करेगा, जिसे पृथ्वी पर उपलब्ध सितारों (stars) का सबसे पुराना नक्शा माना जाता है।

(Image Source: @https://www.bbc.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: नेब्रा स्काई डिस्क को लगभग 3600 साल पुराना माना जाता है।

  • नेब्रा डिस्क का व्यास लगभग 30 सेमी. है। इसमें नीले-हरे रंग का आधार है। सूर्य, चंद्रमा और सितारों को सुनहरे रंग से प्रदर्शित किया गया है
  • लगभग 3,600 साल पहले, जर्मनी में नेब्रा के पास डिस्क को दो तलवारों, कुल्हाड़ियों, दो सर्पिल आर्म-रिंग्स और एक कांस्य छेनी के साथ दफनाया गया था।
  • डिस्क का सटीक उद्देश्य निर्धारित नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसके अस्तित्व के बारे में अनुमानों ने इसकी एक खगोलीय घड़ी, एक कलाकृति और एक धार्मिक प्रतीक के रूप में कल्पना की है।
  • कांस्य डिस्क की खोज 1999 में, जर्मनी के एक शहर नेब्रा में की गई थी।
  • इस डिस्क का स्वामित्व जर्मनी के स्टेट म्यूजियम ऑफ प्री-हिस्ट्री, हाले के पास है और इसे ब्रिटिश संग्रहालय को उधार दिया जा रहा है, ब्रिटिश संग्रहालय इसे फरवरी 2022 में खुलने वाले स्टोनहेंज पर एक प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित करेगा।