अर्थशॉट पुरस्कार 2021

  • 23 Oct 2021

  • 17 अक्टूबर, 2021 को लंदन में एक भव्य समारोह में अर्थशॉट पुरस्कार 2021 (Earthshot Prize 2021) की घोषणा की गई।

(Image Source: https://earthshotprize.org/)

  • इस पुरस्कार के तहत जलवायु संकट से लड़ने के लिए समाधान विकसित करने के लिए 2021 और 2030 के बीच पांच फाइनलिस्ट को पांच संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों- प्रकृति की बहाली और संरक्षण, वायु स्वच्छता, महासागरों की पुनर्बहाली, अपशिष्ट मुक्त जीवन और जलवायु कार्रवाई में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
  • अर्थशॉट पुरस्कार को 2020 में प्रिंस विलियम और रॉयल फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार को 'इको ऑस्कर' की भी संज्ञा दी जाती है। इसमेंपुरस्कार राशि 10 लाख ब्रिटिश पाउंड है।
    1. 'वायु स्वच्छता' (clean our air) श्रेणी: दिल्ली के उद्यमी विद्युत मोहन के नेतृत्व वाली कृषि अपशिष्ट पुनर्चक्रण परियोजना 'तकाचर' (Takachar) को फसल अवशेषों को विक्रय योग्य जैव-उत्पादों में बदलने के लिए सस्ते प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
      • ‘तकाचर' ने एक सस्ती, छोटे पैमाने की, पोर्टेबल तकनीक विकसित की है, जो दूरदराज के खेतों में ट्रैक्टरों से जुड़ जाती है। यह तकनीक धुएं के उत्सर्जन को 98% तक कम करती है।
    2. प्रकृति की रक्षा और पुनर्बहाली (Protect and Restore Nature) श्रेणी: कोस्टा रिका गणराज्य।
    3. महासागरों की पुनर्बहाली (Revive our Oceans) श्रेणी: कोरल वीटा, बहामास (दुनिया की समाप्त होती हुई प्रवाल भित्तियों को पुनर्स्थापित करने की परियोजना)।
    4. अपशिष्ट मुक्त विश्व का निर्माण (Build a Waste-Free World): 'द सिटी ऑफ मिलान फूड वेस्ट हब्स', इटली (अप्रयुक्त भोजन एकत्र करने और इसे जरूरतमंदों को देने की पहल)।
    5. जलवायु कार्रवाई (Fix our Climate): थाईलैंड, जर्मनी और इटली की हाइड्रोजन बनाने के लिए अक्षय ऊर्जा परियोजना 'एईएम इलेक्ट्रोलाइजर' (AEM Electrolyser)।