श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बंडुला वर्णपुरा का निधन

  • 23 Oct 2021

श्रीलंका के पहले टेस्ट क्रिकेट के कप्तान बंडुला वर्णपुरा का 18 अक्टूबर, 2021 को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे।

(Image Source: @OfficialSLC twitter)

  • उन्होंने न केवल फरवरी 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम का नेतृत्व किया, उन्होंने पहली गेंद का भी सामना किया और श्रीलंका के लिए पहला रन भी बनाया।
  • उन्होंने एक ही मैच में ओपनिंग बल्लेबाजी और ओपनिंग गेंदबाजी (दूसरी पारी) का दुर्लभ रिकॉर्ड भी बनाया।
  • वर्णपुरा ने 1975 से 1982 के बीच चार टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था।