राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना

  • 28 Oct 2021

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 अक्टूबर, 2021 को रायपुर के पास चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना (Ram Van Gaman tourism circuit project) के पहले चरण का उद्घाटन किया।

  • 133.55 करोड़ की लागत से विकसित किए जा रहे पर्यटन परिपथ में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नौ स्थलों का विकास किया जा रहा है, ऐसा माना जाता है कि इस मार्ग का प्रयोग भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास के दौरान किया था।
  • इस पर्यटन परिपथ के माध्यम से, भक्त कोरिया जिले से सुकमा तक भगवान राम से संबंधित आध्यात्मिक स्मृति चिन्हों का अनुभव कर सकेंगे।
  • इस परियोजना में सीतामढ़ी हरचौका (कोरिया), रामगढ़ (सरगुजा), शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (बालौदाबाजार), चंदखुरी (रायपुर), राजिम (गरियाबंद), सिहावा सप्तऋषि आश्रम (धमतरी), जगदलपुर (बस्तर) और रामाराम (सुकमा) विकसित किए जा रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री ने परियोजना के तहत पुनर्विकसित प्राचीन माता कौशल्या मंदिर का भी उद्घाटन किया। साथ ही मंदिर परिसर में स्थापित भगवान राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया।