तमिल फिल्म 'कूझंगल' ऑस्कर 2022 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि

  • 28 Oct 2021

  • फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा गठित 15 सदस्यीय चयन समिति के अध्यक्ष शाजी एन करुण ने 23 अक्टूबर, 2021 को नवोदित निर्देशक पीएस विनोथराज की तमिल फिल्म ‘कूझंगल’ (कंकड़) को ऑस्कर 2022 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में घोषित किया है।
  • चयन होने पर फिल्म अगले साल सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के अकादमी पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी।
  • थॉमस विंटरबर्ग द्वारा निर्देशित डेनिश फिल्म अदर राउंड ने 2021 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म पुरस्कार जीता था।
  • 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह 27 मार्च, 2022 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जाएंगे।
  • विग्नेश शिवन और नयनतारा द्वारा निर्मित 'कूझंगल' फिल्म में मायके चली गई पत्नी को वापस लाने के लिए एक शराबी पिता गणपति और उनके बेटे वेलु की यात्रा दिखाई गई है।
  • इस साल की शुरुआत में, कूझंगल ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम 2021 के 50वें संस्करण में प्रतिष्ठित 'टाइगर पुरस्कार' भी जीता था।
  • हाल के वर्षों में ऑस्कर के लिए भारत की प्रविष्टियों में लिजो जोस पेलिसरी की ‘जल्लीकट्टू’ (ऑस्कर 2021) और जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ (ऑस्कर 2020) शामिल हैं।
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नामांकन की अंतिम सूची में जगह बनाने वाली भारतीय फिल्म मदर इंडिया (1958), सलाम बॉम्बे (1989) और आशुतोष गोवारिकर की लगान (2001) थी।