आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2021

  • 08 Nov 2021

भारत लीमा में हाल ही में संपन्न आईएसएसएफ (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) जूनियर विश्व चैम्पियनशिप 2021 में 17 स्वर्ण सहित 43 पदक जीतकर शीर्ष स्थान पर रहा।

  • भारत ने 17 स्वर्ण, 16 रजत और 10 कांस्य पदक जीते।
  • आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप 2021 लीमा‚ पेरू में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर‚ 2021 तक आयोजित की गई।
  • युवा भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने फाइनल में 463.4 के स्कोर के साथ पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में जूनियर स्तर के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • नाम्या कपूर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में मात्र 14 वर्ष की आयु में स्वर्ण पदक जीता।

भारत के स्वर्ण पदक विजेता

  • 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (पुरुष) - ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
  • एयर राइफल टीम (पुरुष) - श्रीकांत धनुष, राजप्रीत सिंह, पार्थ मखीजा
  • 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल (पुरुष) - विजयवीर सिद्धू
  • 50 मीटर पिस्टल (पुरुष) - अर्जुन सिंह चीमा
  • 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला) - मनु भाकर
  • 25 मीटर पिस्टल (महिला) - नाम्या कपूर
  • 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल (महिला) - रिदम सांगवान
  • 50 मीटर पिस्टल (महिला) - शिखा नरवाल
  • 10 मीटर एयर पिस्टल (मिश्रित टीम) - मनु भाकर, सरबजोत सिंह
  • 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (मिश्रित टीम) - विजयवीर सिद्धू, रिदम सांगवान
  • एयर पिस्टल टीम (पुरुष) - सरबजोत सिंह, नवीन, शिव नरवाल
  • एयर पिस्टल टीम (महिला) - रिदम सांगवान, मनु भाकर, शिखा नरवाल
  • 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम (पुरुष) - आदर्श सिंह, विजयवीर सिद्धू, अनीश
  • 25 मीटर पिस्टल टीम (महिला) - रिदम सांगवान, नाम्या कपूर, मनु भाकर
  • डबल ट्रैप (पुरुष) - विनय प्रताप सिंह चंद्रावत
  • डबल ट्रैप (महिला) - मानवी सोनी
  • स्कीट टीम (महिला) - अरीबा खान, रायजा ढिल्लन, गनेमत सेखों