सऊदी अरब ने लॉन्च किया नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड
- 08 Nov 2021
सऊदी अरब ने अगले दशक में परियोजनाओं में 200 अरब रियाल निवेश करने के लिए 25 अक्टूबर, 2021 को ‘नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड’ (National infrastructure fund) लॉन्च किया।
महत्वपूर्ण तथ्य: नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जल, परिवहन, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल अवसंरचना और संचार में निवेश करेगा।
- यह फंड निजीकृत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के साथ-साथ इन परियोजनाओं के लिए निवेश के अवसर पैदा करेगा।
- एनडीएफ ने विशेष वित्तीय संस्थानों और फंडों के प्रबंधन और शासन में अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करने के लिए फंड की स्थापना पर सलाह देने के लिए 'ब्लैकरॉक' के साथ साझेदारी की है।
- यह फंड 'नेशनल डेवलपमेंट फंड' के विकास कोष में से एक है, जो 2017 में विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच पहले फैले कई आर्थिक विकास कोषों की को एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से बनाया गया एक निकाय है।


