युद्ध अभ्यास 2021

  • 08 Nov 2021

भारत और अमेरिका के बीच जारी रक्षा सहयोग के अंतर्गत संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2021’ (EX YUDH ABHYAS 21) 15 से 29 अक्टूबर, 2021 तक संयुक्त बेस एल्मेंडॉर्फ रिचर्डसन, अलास्का (यूएसए) में आयोजित किया गया।

  • उद्देश्य: दोनों सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना तथा सामरिक स्तर के अभ्यासों को साझा करना तथा एक दूसरे से अभ्यास की सर्वश्रेष्ठ परिपाटियां सीखना।
  • यह संयुक्त अभ्यास का 17वां संस्करण था। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
  • भारत की ओर से सेना की '7 मद्रास इन्फैंट्री बटालियन' ने अभ्यास में हिस्सा लिया।
  • इस अभ्यास का पिछला संस्करण फरवरी 2021 में राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया था।