यूएनएचसीआर मिड-ईयर ट्रेंड रिपोर्ट 2021

  • 19 Nov 2021

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी, 'संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय' (यूएनएचसीआर) के अनुसार इस वर्ष विश्व स्तर पर बलपूर्वक विस्थापित लोगों की संख्या 84 मिलियन से अधिक हो गई है।

(Image Source: UN)

महत्वपूर्ण तथ्य: इस विस्थापन के कारणों में हिंसा, असुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव शामिल हैं।

  • वैश्विक बलपूर्वक विस्थापन में 2020 के अंत में रिपोर्ट किए गए 82.4 मिलियन से तेज वृद्धि हुई है।
  • दुनिया भर में, विशेषकर अफ्रीका में कई सक्रिय संघर्षों के कारण अधिक लोग पलायन कर रहे हैं।
  • संघर्ष, कोविड -19, गरीबी, खाद्य असुरक्षा और जलवायु आपातकाल के घातक मिश्रण ने विस्थापितों की मानवीय दुर्दशा को बढ़ा दिया है, जिनमें से अधिकांश को विकासशील क्षेत्रों में आश्रय दिया जा रहा है।
  • तीव्र हिंसा के कारण अफगानिस्तान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, इथियोपिया, मोजाम्बिक, म्यांमार, दक्षिण सूडान और साहेल क्षेत्र के देशों में अन्य स्थानों के साथ नए विस्थापन हुए हैं।