अभ्यास 'शक्ति 2021'

  • 19 Nov 2021

  • भारत - फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास 'शक्ति 2021' (Excercise 'SHAKTI 2021') का छठा संस्करण 15 से 26 नवंबर, 2021 तक फ्रांस के फ्रेजस में आयोजित किया जा रहा है।
  • गोरखा राइफल्स इन्फैंट्री बटालियन की एक प्लाटून इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर रही है।
  • छठी लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड (6th Light Armoured Brigade) की '21वीं मरीन इन्फैंट्री रेजिमेंट' (21st Marine Infantry Regiment) के सैनिकों द्वारा फ्रांसीसी पक्ष का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।
  • गोरखा राइफल्स दल की भारतीय टुकड़ी के पास 68 वर्षों का गौरवशाली इतिहास है। 1971 के युद्ध में उनके योगदान को 'बैटल ऑनर शिंगो रिवर वैली' (Battle Honour SHINGO River Valley) और जम्मू-कश्मीर के थिएटर ऑनर ने मान्यता दी है।
  • अभ्यास शक्ति संयुक्त राष्ट्र के तहत अर्ध- शहरी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है।
  • अभ्यास शक्ति का पिछला संस्करण 2019 में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान में विदेशी प्रशिक्षण नोड में आयोजित किया गया था।
  • फ्रांस भारत के साथ तीन द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास करता है- भारतीय वायु सेना के साथ अभ्यास 'गरुड़', भारतीय नौसेना के साथ अभ्यास 'वरुण' और भारतीय सेना के साथ अभ्यास 'शक्ति'।