शीत लहर

  • 21 Dec 2021

भारतीय मौसम विभाग उस समय एक शीत लहर दर्ज करता है, जब मैदानी इलाकों में एक मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे कम होता है, और उस अवधि के लिए सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री कम होता है।

  • एक मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होने पर भी मैदानी इलाकों में शीत लहर दर्ज की जा सकती है।
  • पहाड़ी क्षेत्रों के लिए, न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होने पर और जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री कम होता है तो शीत लहर घोषित की जाती है ।
  • 'गंभीर' शीत लहर की स्थिति में, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होता है और और उस अवधि के लिए सामान्य तापमान से 6.5 डिग्री या उससे अधिक नीचे चला जाता है।