सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
कचरा मुक्त शहरों के लिए स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल
- 30 Dec 2021
आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने 24 दिसंबर, 2021 को 'आजादी@75 कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल टूलकिट 2022' (Azadi@75 Star Rating Protocol of Garbage Free Cities- Toolkit 2022) को लॉन्च किया।
महत्वपूर्ण तथ्य: 'कचरा मुक्त शहरों के लिए स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल' अपशिष्ट प्रबंधन में गवर्नेंस का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है।
- 1 अक्टूबर 2021 को, प्रधानमंत्री ने ‘कचरा मुक्त शहर’ (GFC) बनाने के समग्र दृष्टिकोण के साथ स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 (SBM-U 2.0) का शुभारंभ किया था।
- इस दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए, SBM-U 2.0 के तहत एक प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय को स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल के अनुसार कम से कम 3-स्टार कचरा मुक्त बनाना है।
प्रोटोकॉल में प्रमुख संशोधन: पहले के 25 घटक/संकेतक अब घटाकर 24 कर दिए गए हैं, जिनमें से केवल 16 संकेतक 1-स्टार और 3-स्टार स्तरों के लिए अनिवार्य हैं। शेष 8 संकेतक प्रकृति में आकांक्षात्मक हैं और 5-स्टार और 7-स्टार के लिए प्रासंगिक होंगे;
- पिछले कचरा मुक्त शहर प्रोटोकॉल की बहु-चरणीय गणना को अब एकल चरण अंकन में बदल दिया गया है, जिससे शहरी स्थानीय निकाय को आवेदन करने के लिए आसानी से स्व-मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी;
- संशोधित प्रोटोकॉल SBM-U 2.0 प्राथमिकताओं के अनुरूप है, घर-घर संग्रह, कचरे को मूल स्थान पर ही अलग अलग करने, अपशिष्ट प्रसंस्करण और कचरे के मैदान का उपचार करने (Dumpsite remediation) को उच्च भार (50 प्रतिशत) भारांक आवंटित किया गया है।


