गणितीय विज्ञान संस्थान

  • 05 Jan 2022

गणितीय विज्ञान संस्थान (IMSc), चेन्नई ने 3 जनवरी, 2022 को अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

(Image Source: https://www.imsc.res.in/)

  • गणितीय विज्ञान संस्थान को मैटसाइंस (Matscience) के नाम से भी जाता है। यह चेन्नई में स्थित सैद्धांतिक भौतिकी, गणित, सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान और कम्प्यूटेशनल जीव विज्ञान के क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान के लिए एक स्वायत्त राष्ट्रीय संस्थान है।
  • 3 जनवरी, 1962 को चेन्नई में अल्लादी रामकृष्णन द्वारा इसकी स्थापना की गई थी।
  • संस्थान एक बोर्ड और एक अकादमिक परिषद द्वारा शासित है। संस्थान के वर्तमान निदेशक वी. रवींद्रन हैं।
  • गणितीय विज्ञान संस्थान में अनुसंधान भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग और तमिलनाडु सरकार द्वारा समर्थित है।
  • 1984 में, परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) ने संस्थान का कार्यभार संभाला। संस्थान में सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान प्रभाग को शुरू करने के लिए 1986 में, कंप्यूटर वैज्ञानिक पी.एस. त्यागराजन और कई अन्य कंप्यूटर वैज्ञानिक संस्थान में शामिल हुए।