स्वतंत्रता सेनानी रानी वेलु नचियार

  • 05 Jan 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी, 2021 को तमिलनाडु की स्वतंत्रता सेनानी रानी वेलू नचियार की 292वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

(Image Source: https://www.amritmahotsav.nic.in/)

  • रानी वेलु नचियार (3 जनवरी, 1730 - 25 दिसंबर, 1796) तमिलनाडु के शिवगंगई जिले की 18वीं सदी की रानी थीं, जिन्हें ब्रिटिश औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली पहली रानी के रूप में जाना जाता है।
  • उन्हें तमिल लोग 'वीरमंगई' (Veeramangai) के नाम से जानते हैं। वह रामनाथपुरम की राजकुमारी थी।
  • वह रामनाद साम्राज्य के राजा चेल्लामुथु विजयरागुनाथ सेतुपति और रानी सकंधिमुथल की इकलौती संतान थीं।
  • रानी वेलु नचियार को युद्ध में हथियारों के उपयोग, वलारी, सिलंबम (छड़ी का उपयोग करके लड़ना), घुड़सवारी और तीरंदाजी जैसे मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित किया गया था।
  • 1796 में मृत्यु से पहले वेलु नचियार ने 10 से अधिक वर्षों तक शिवगंगई पर शासन किया।
  • 31 दिसंबर, 2008 को उनकी याद में एक डाक टिकट जारी किया गया था।