भारत द्वारा सोने का आयात

  • 08 Jan 2022

भारत ने 2021 में सोने के आयात पर 55.7 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड खर्च किया है।

  • महत्वपूर्ण तथ्य: व्यापक आयात रुझानों पर नजर रखने वाले एक अधिकारी के अनुसार, 2021 का स्वर्ण आयात बिल 2020 में खर्च किए गए 22 बिलियन डॉलर से दोगुना हो गया और 2011 में 53.9 बिलियन डॉलर के पिछले उच्च स्तर को पार कर गया।
  • 2021 में स्थिति सुधरने से त्योहार और शादी के सीजन में गहनों की मांग बढ़ी है, जिसे पूरा करने के लिए कारोबारियों ने सोने का ज्यादा आयात किया।
  • मात्रा के अनुसार, भारत ने 2021 में 1,050 टन आयात किया, जो एक दशक में सबसे अधिक है, और 2020 में आयात किए गए 430 टन से कहीं अधिक है।
  • सोने के खपत के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। देश में सोने की जितनी खपत होती है उसका अधिकांश हिस्सा विदेशों से आयात होता है।