छ: ‘एक जिला एक उत्पाद’ ब्रांड लॉन्च

  • 08 Jan 2022

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने 5 जनवरी, 2022 को नई दिल्ली में ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना’ (Pradhan Mantri Formalisation of Micro food processing Enterprises: PMFME) के तहत छ: ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) ब्रांड लॉन्च किए।

महत्वपूर्ण तथ्य: छ: ब्रांड अमृत फल, कोरी गोल्ड, कश्मीरी मंत्र, मधु मंत्र, सोमदाना और दिल्ली बेक्स के होल व्हीट कुकीज लॉन्च किए गए।

  • आंवला जूस के लिए 'अमृत फल ब्रांड' को विशेष रूप से गुरुग्राम, हरियाणा के लिए ODOP अवधारणा के तहत विकसित किया गया है।
  • 'कोरी गोल्ड ब्रांड' को धनिया पाउडर के लिए विकसित किया गया है, जो कोटा, राजस्थान के लिए तैयार किया गया ODOP उत्पाद है।
  • 'ब्रांड कश्मीरी मंत्र' कुलगाम, जम्मू और कश्मीर से मसालों का सत है।
  • सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से शहद के लिए ODOP अवधारणा के तहत 'ब्रांड मधु मंत्र' विकसित किया गया है।
  • 'ब्रांड सोमदाना' को ठाणे, महाराष्ट्र से मिलेट की ODOP अवधारणा के तहत विकसित किया गया है। यह रागी का आटा एक अनूठा उत्पाद है, जो ग्लूटेन मुक्त, आयरन, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होता है।
  • 'होल व्हीट कुकीज, दिल्ली बेक्स ब्रांड' के तहत विकसित किया गया दूसरा उत्पाद है।

अन्य तथ्य: आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू की गई, PMFME योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसमें 2020-21 से 2024-25 तक पांच वर्षों की अवधि में 10,000 करोड़, रुपये के परिव्यय के साथ मौजूदा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के उन्नयन के लिए 2,00,000 सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को सीधे सहायता प्रदान करने की योजना है।