टाइगर रिजर्व का जल स्रोत एटलस

  • 08 Jan 2022

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 5 जनवरी, 2021 को ‘टाइगर रिजर्व के जल स्रोत एटलस’ का विमोचन किया, जिसमें भारत के बाघ वाले क्षेत्रों के सभी जल निकायों का मानचित्रण किया गया है।

(Image Source: https://twitter.com/byadavbjp/)

महत्वपूर्ण तथ्य: एटलस में शिवालिक पहाड़ियों और गंगा के मैदानी परिदृश्य, मध्य भारतीय परिदृश्य और पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट परिदृश्य, उत्तर पूर्वी पहाड़ियों और ब्रह्मपुत्र बाढ़ के मैदान और सुंदरबन सहित कई क्षेत्रों में ऐसे निकायों की उपस्थिति के बारे में जानकारी है।

  • एटलस को रिमोट-सेंसिंग डेटा और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) मैपिंग का उपयोग करके एक साथ रखा गया है।
  • एटलस वन प्रबंधकों को उनकी भविष्य की संरक्षण रणनीतियों को आकार देने के लिए आधारभूत जानकारी प्रदान करेगा।
  • टाइगर रिजर्व सिर्फ बाघों के लिए नहीं है बल्कि 35 से अधिक नदियाँ इन्हीं क्षेत्रों से निकलती हैं, जो जल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।