ब्रांड इंडिया अभियान

  • 11 Jan 2022

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय नए बाजारों में सेवाओं और उत्पादों दोनों के निर्यात को गति देने के लिए 'ब्रांड इंडिया अभियान' (Brand India Campaign) शुरू करने की योजना बना रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य: वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का आउटबाउंड शिपमेंट यानी निर्यात 400 बिलियन डॉलर को पार करने के लिए तैयार है। इसे देखते हुए 'ब्रांड इंडिया अभियान' शुरू किया जाएगा।

  • यह अभियान भारत द्वारा निर्यात की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एक 'छाता अभियान' (umbrella campaign) के रूप में काम करेगा।
  • प्रारंभिक चरण में, यह अभियान रत्न और आभूषण; चाय, कॉफी और मसाले जैसे वृक्षारोपण उत्पाद; शिक्षा; स्वास्थ्य सेवा, फार्मा और इंजीनियरिंग में भारतीय निर्यात पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • यह गुणवत्ता, विरासत, प्रौद्योगिकी, मूल्य और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • ब्रांड इंडिया अभियान 'इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन' (IBEF) द्वारा चलाया जाएगा।
  • IBEF वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत वाणिज्य विभाग द्वारा 2003 में स्थापित एक ट्रस्ट है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य वैश्विक बाजारों में 'मेड इन इंडिया' उत्पादों को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय जागरूकता पैदा करने के साथ ही भारतीय उत्पादों और सेवाओं के ज्ञान के प्रसार की सुविधा प्रदान करना है।