ब्रज का 84 कोसी परिक्रमा मार्ग

  • 11 Jan 2022

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 7 जनवरी, 2022 को 'ब्रज के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग' (84 Kosi Parikrama Marg of Braj) के विकास की घोषणा की।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस मार्ग को नए राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित किया जाएगा और भारतमाला परियोजना चरण- II में शामिल किया जाएगा।

  • इस मार्ग को 'अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग' की तर्ज पर बनाया जाएगा और आसपास के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ा जाएगा।
  • यह मार्ग मथुरा के अलावा राजस्थान, हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों से होकर गुजरेगा।
  • उन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा में 14169 करोड़ रुपये की 336 किलोमीटर की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।