आर्कटिक में बिजली गिरने की घटनाएं

  • 17 Jan 2022

तापमान में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण आर्कटिक में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य: फिनलैंड की पर्यावरण फर्म 'वैसाला' (Vaisala) के वैज्ञानिकों ने पाया कि 2021 में, ग्रह के उच्चतम अक्षांशों पर (उत्तरी ध्रुव में) पिछले वर्ष की तुलना में 91% अधिक आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं।

  • उत्तरी ध्रुव में 2021 में 7,278 बिजली गिरने की घटनाएं हुई, जो की पिछले नौ वर्षों में हुई कुल घटनाओं का लगभग दोगुना है।
  • आर्कटिक में आकाशीय बिजली ऐतिहासिक रूप से एक दुर्लभ घटना रही है, क्योंकि उन्हें ठंडी हवा, गर्म हवा और संवहनी अस्थिरता (convective instability) के मिश्रण की आवश्यकता होती है।
  • वैज्ञानिकों ने पाया कि 2010 और 2020 के बीच बिजली गिरने की संख्या में वृद्धि वैश्विक तापमान विसंगतियों (global temperature anomalies) से संबंधित प्रतीत होती है।
  • नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) की 2021 आर्कटिक रिपोर्ट के अनुसार 'अक्टूबर-दिसंबर 2020' वर्ष1900 के बाद से दर्ज की गई सबसे गर्म आर्कटिक शरद ऋतु थी।