मलयालम कवि एस. रामेसन का निधन

  • 17 Jan 2022

प्रसिद्ध मलयालम कवि और वक्ता तथा केरल के सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में एक प्रमुख व्यक्तित्व और प्रगतिशील आंदोलन के प्रचारक एस रामेसन का 13 जनवरी, 2022 को एर्नाकुलम में निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे।

(Image Source: https://www.manoramaonline.com/)

  • 1952 में वैकोम में जन्मे रामेसन ने कम उम्र में ही कविता लिखना शुरू कर दिया था।
  • 'शिधिला चित्रंगल', 'माला कायरुन्नवर', 'कलुशिता कलाम' और 'करुथा कुरिपुकल' उनकी कुछ कृतियाँ हैं।
  • एस. रामेसन ने चेरुकाड पुरस्कार, आसन पुरस्कार और राज्य साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था।
  • वे 2007 तक राज्य सरकार में सेवारत थे।