भारत- यूनाइटेड किंगडम मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता शुरू

  • 17 Jan 2022

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूनाइटेड किंगडम की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री ऐनी मैरी ट्रेवेलेयन ने 13 जनवरी, 2021 को एक महत्वाकांक्षी, व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement: FTA) के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू की।

महत्वपूर्ण तथ्य: चमड़े, वस्त्र, आभूषण, प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों में निर्यात वृद्धि के साथ इस बहुआयामी आर्थिक साझेदारी से भारत को लाभ होगा। साथ ही भारत की 56 समुद्री इकाइयों की मान्यता से समुद्री उत्पादों के निर्यात में भी भारत को भारी उछाल मिलने की उम्मीद है।

  • भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच 50 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक दोगुना होकर 100 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।
  • एक व्यापक समझौते के लिए बातचीत जारी रखते हुये दोनों पक्ष एक 'अंतरिम समझौते' के विकल्प पर विचार करेंगे।
  • भारत द्वारा संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इजराइल के साथ भी इस तरह के मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा चल रही है।