प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का निधन

  • 21 Jan 2022

कई बंगाली कॉमिक किरदारों के सृजक प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ (Narayan Debnath) का लंबी बीमारी के बाद 18 जनवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 97 वर्ष के थे।

(Image Source: https://twitter.com/mygovindia)

  • वे बंगाली कॉमिक किरदारों 'बंतुल द ग्रेट', 'हांडा भोंडा' और 'नोंते फोंते' के सृजक थे।
  • उनके पास हांडा भोंडा कॉमिक्स सीरीज के लिए एक व्यक्तिगत कलाकार द्वारा सबसे लंबे समय तक चलने वाली कॉमिक्स का रिकॉर्ड है, जिसने लगातार 53 साल पूरे किए थे।
  • देबनाथ को वर्ष 2021 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
  • देबनाथ को 2013 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था और पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें उसी वर्ष 'बंग विभूषण' से सम्मानित किया था। 2015 में रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद डी. लिट की उपाधि प्रदान की थी।