पटना-पांडु जलमार्ग कनेक्टिविटी
- 15 Feb 2022
5 फरवरी, 2022 को पटना (बिहार) से पांडु (गुवाहाटी) के लिए खाद्यान्न ले जा रहे 'एमवी लाल बहादुर शास्त्री' जहाज को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

(Image Source: https://mobile.twitter.com/rsprasad)
महत्वपूर्ण तथ्य: यह 2,350 किलोमीटर की यात्रा 'गेटवे ऑफ नॉर्थ ईस्ट' (असम) के लिए एक नया द्वार खोलेगी और गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र में निर्बाध जलमार्ग कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।
- पटना से यह मार्ग पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए खाद्यान्न और माल की आवाजाही के पारंपरिक तरीके का एक व्यवहार्य विकल्प साबित हो सकता है।
- पूर्वोत्तर क्षेत्र में जहाजों की निर्बाध आवाजाही के लिए, बांग्लादेश के साथ भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल (आईबीपी) रूट के 2 हिस्सों को विकसित किया जा रहा है।
- इस अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) मार्ग पर यह खाद्यान्न की पहली खेप है।
- 25-30 दिनों की यात्रा राष्ट्रीय जलमार्ग -1 (गंगा नदी), राष्ट्रीय जलमार्ग-97 (सुंदरबन), भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल रूट और राष्ट्रीय जलमार्ग-2 (ब्रह्मपुत्र नदी) के माध्यम से एक एकीकृत अंतर्देशीय जल परिवहन आवाजाही होगी।


