'भारत में संग्रहालयों की पुनर्कल्पना' पर वैश्विक शिखर सम्मेलन

  • 21 Feb 2022

संस्कृति मंत्रालय ने 15-16 फरवरी, 2022 को 'भारत में संग्रहालयों की पुनर्कल्पना' पर अपनी तरह का पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन (Global Summit on ‘Reimagining Museums in India’) आयोजित किया।

(Image Source: https://telanganatoday.com/)

  • संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने के लिए ब्लूमबर्ग के साथ साझेदारी में इस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया।

प्रतिभाग करने वाले देश: भारत, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।

शिखर सम्मेलन के चार व्यापक विषय: वास्तुकला और कार्यात्मक आवश्यकताएं, प्रबंधन, संग्रह (क्यूरेशन और संरक्षण के तौर-तरीकों सहित) और शिक्षा एवं दर्शकों की भागीदारी।

शिखर सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्य: संग्रहालय के विकास और प्रबंधन के लिए वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना;

  • भारतीय संग्रहालयों की वर्तमान जरूरतों को समझना;
  • भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संग्रहालयों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देना;
  • संग्रहालयों के नवीनीकरण के लिए एक खाका विकसित करना।