दिल्ली स्थापित करेगी देश का पहला 'ई-कचरा इको-पार्क'

  • 04 Mar 2022

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 24 फरवरी, 2022 को बढ़ते ई-कचरे से निपटने के लिए नई दिल्ली में 'देश का पहला' ई-कचरा इको-पार्क स्थापित करने की घोषणा की।

(Image Source: https://www.indiamart.com/)

  • इसमें कचरा विध्वंसीकरण, पृथक्करण, नवीनीकरण, भंडारण, परीक्षण, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और कीमती धातु निष्कर्षण सुविधाएं शामिल होंगी।
  • इस इको-पार्क में कचरे का पुनर्चक्रण, नवीनीकरण और निराकरण वैज्ञानिक और पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित तरीके से किया जाएगा।
  • नरेला औद्योगिक क्षेत्र में ई-कचरा पार्क की योजना बनाई जा रही है और यह 20 एकड़ में फैला होगा।
  • वर्तमान में, दिल्ली में प्रति वर्ष 2,00,000 टन से अधिक ई-कचरा उपन्न होता है।