आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

  • 04 Mar 2022

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय क्षेत्र की योजना 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' (Ayushman Bharat Digital Mission: ABDM) को 1600 करोड़ रुपये के बजट के साथ पांच वर्ष के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शुरू करने को मंजूरी दे दी है।

महत्वपूर्ण तथ्य: 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण' आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यान्वयन एजेंसी होगी।

  • इस मिशन के तहत, नागरिक अपना 'आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता' नंबर बना सकेंगे, जिससे उनके डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ा जा सकेगा।
  • यह विभिन्न स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में व्यक्तियों के लिए विस्तृत स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाने में सक्षम होगा और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं द्वारा नैदानिक निर्णय लेने को बेहतर बनाएगा।
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रायोगिक परियोजना छ: केंद्र-शासित प्रदेशों लद्दाख, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म के सफल प्रदर्शन के साथ पूरी की गयी है।
  • 24 फरवरी, 2022 तक, 17,33,69,087 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते बनाए गए हैं।