शास्त्रीय गायक पंडित दामोदर होता का निधन

  • 04 Mar 2022

ओडिसी शास्त्रीय गायक पंडित दामोदर होता का 6 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

  • पंडित होता ओडिसी शास्त्रीय संगीत और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रतिपादक थे।
  • पंडित होता को उनके पिता गोपीनाथ होता ने ओडिसी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण दिया था।
  • बाद में उन्होंने गुरु नृसिंहनाथ खुंटिया से ओडिसी और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
  • ओडिशा संगीत नाटक अकादमी से छात्रवृत्ति के तहत, होता ने पंडित ओंकारनाथ ठाकुर और पंडित बलवंतराय भट्ट के सानिध्य में भी प्रशिक्षण लिया था।