सोनाली सिंह लेखा महानियंत्रक नियुक्त

  • 04 Mar 2022

केंद्र सरकार ने 1 फरवरी, 2022 को सोनाली सिंह को व्यय विभाग के लेखा महानियंत्रक (Controller General of Accounts) का प्रभार सौंप दिया है।

  • उन्हें दीपक दास के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए हैं।
  • भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) के 1987 बैच की अधिकारी सोनाली ने इससे पहले केंद्रीय सतर्कता आयोग में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया था।
  • लेखा महानियंत्रक: यह वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग में भारत सरकार के प्रधान लेखा सलाहकार है।
  • यह तकनीकी रूप से समर्थ प्रबंधन लेखांकन प्रणाली की स्थापना और उसके अनुरक्षण के लिए उत्तरदायी हैं।
  • महालेखानियंत्रक का कार्यालय, केन्द्र सरकार के लिए व्यय, राजस्व, ऋणों और विभिन्न राजकोषीय संकेतकों का मासिक और वार्षिक विश्लेषण तैयार करता है।