प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का हुआ विस्तार
- 01 Apr 2022
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 26 मार्च, 2022 को ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ (PM-GKAY) को और छ: महीने के लिए सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया है।

(Image Source: https://twitter.com/narendramodi)
महत्वपूर्ण तथ्य: यह योजना मूल रूप से कोविड- महामारी की शुरुआत के दौरान पहले लॉकडाउन में अप्रैल 2020 में शुरू की गई थी।
- यह PM-GKAY का छठा चरण होगा। योजना का पांचवां चरण मार्च 2022 में समाप्त होना है।
- सरकार ने अब तक लगभग 2.6 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं और अगले छ: महीनों में सितंबर 2022 तक 80,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे PM-GKAY के तहत कुल खर्च लगभग 3.4 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा।
- इस योजना में देश भर के 80 करोड़ राशन कार्ड धारक शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्यान्न के अपने सामान्य कोटे के अलावा प्रति व्यक्ति प्रति माह अतिरिक्त 5 किलो नि:शुल्क राशन मिलेगा।
- ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना के तहत देश भर में लगभग पांच लाख राशन की दुकानों से कोई भी प्रवासी मजदूर या लाभार्थी पोर्टेबिलिटी के माध्यम से मुफ्त राशन का लाभ उठा सकता है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे



