12वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022

  • 01 Apr 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 26 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक 12वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 का आयोजन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तेलुगु राज्यों में किया जा रहा है।

(Image Source: https://amritmahotsav.nic.in/)

  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी की उपस्थिति में कला कॉलेज ग्राउंड, राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी), आंध्र प्रदेश में 26 मार्च को राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के पहले चरण का उदघाटन किया गया।
  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव, संस्कृति मंत्रालय का एक प्रमुख महोत्सव है, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना, बढ़ावा देना और लोकप्रिय बनाना है।
  • इस वर्ष संस्कृति उत्सव का आयोजन तीन चरणों में राजमहेंद्रवरम, वारंगल और हैदराबाद शहरों में किया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव भारत के प्रत्येक लोक, पारंपरिक, आदिवासी, शास्त्रीय और लोकप्रिय कला रूपों को एक ही छत के नीचे देखने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करता है।
  • भारत के राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की शुरुआत भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी।