वी-डेम इंस्टीट्यूट लिबरल डेमोक्रेटिक इंडेक्स 2022

  • 08 Apr 2022

स्वीडन के गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय में वी-डेम संस्थान ने मार्च 2022 में अपनी वार्षिक लोकतंत्र रिपोर्ट प्रकाशित की।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस रिपोर्ट का शीर्षक 'डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2022: ऑटोक्रेटाइजेशन चेंजिंग नेचर?' (Democracy Report 2022: Autocratisation Changing Nature?) है।

  • रिपोर्ट लिबरल डेमोक्रेटिक इंडेक्स में स्कोर के आधार पर देशों को चार शासन प्रकारों में वर्गीकृत करती है- उदार लोकतंत्र, चुनावी लोकतंत्र, चुनावी निरंकुशता (Electoral Autocracy) और बंद निरंकुशता (Closed Autocracy)।
  • लिबरल डेमोक्रेटिक इंडेक्स लोकतंत्र के चुनावी और उदार दोनों पहलुओं पर आधारित है और इसमें लोकतंत्र का निम्नतम स्कोर 0 और उच्चतम स्कोर 1 है।
  • स्वीडन सूचकांक में सबसे ऊपर है। डेनमार्क, नॉर्वे, कोस्टा रिका और न्यूजीलैंड उदार लोकतंत्र रैंकिंग वाले शीर्ष पांच में देशों में शामिल हैं।
  • 2021 में रिकॉर्ड 6 तख्तापलट हुए, जिसके परिणामस्वरूप 4 नए निरंकुश शासन सामने आए- चाड, गिनी, माली और म्यांमार।
  • 32 देश निरंकुशता के दौर से गुजर रहे हैं, जबकि 15 देशों में लोकतंत्रीकरण की राह दिख रही है।

भारत की स्थिति: भारत को 179 देशों में से 93वें स्थान पर रखा गया है। यह भारत को 'चुनावी निरंकुशता' यानी इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी के रूप में वर्गीकृत करता है।

  • दक्षिण एशिया में, भारत सूचकांक में श्रीलंका (88), नेपाल (71), और भूटान (65) से नीचे और पाकिस्तान (117) से ऊपर है।