विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला होंगे जी-20 समन्वयक

  • 20 Apr 2022

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है, जिसकी मेजबानी भारत द्वारा 2023 में की जाएगी।

(Image Source: https://twitter.com/harshshringla)

महत्वपूर्ण तथ्य: 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले श्रृंगला 1 मई, 2022 को जी-20 समन्वयक के रूप में अपनी नई भूमिका संभालेंगे।

  • शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए यह एक नई भूमिका है, जिसमें मूल पहलुओं के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स दोनों शामिल होंगे।
  • वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जी-20 के शेरपा बने रहेंगे।
  • जी-20 एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह है, जो दुनिया की 19 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और यूरोपीय संघ को एक साथ जोड़ता है, जिसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 80% से अधिक, वैश्विक व्यापार का 75% और वैश्विक आबादी का 60% हिस्सा हैं।
  • भारत 1999 में इसकी स्थापना के बाद से जी-20 का सदस्य रहा है। भारत 1 दिसंबर, 2022 से जी-20 की अध्यक्षता करेगा तथा 2023 में पहली बार ‘जी-20 लीडर्स समिट’ का आयोजन करेगा।