247वां सैन्‍य आयुध कोर स्थापना दिवस

  • 20 Apr 2022

सैन्य आयुध कोर (Army Ordnance Corps: AOC) इकाइयों ने 8 अप्रैल, 2022 को अपना 247वां स्थापना दिवस मनाया।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

  • सैन्य आयुध कोर का दायित्व सेना के लिए विशाल और जटिल आयुध भंडार के प्रबंधन और साजोसामान की आपूर्ति का है।
  • 1775 में ब्रिटिश सेना को हथियारों, गोला-बारूद और उपकरणों के व्यवस्थित वितरण को सुनिश्चित करने के लिए 'आयुध बोर्ड' का गठन किया गया था।
  • इन वर्षों में, आयुध बोर्ड में कई परिवर्तन हुए और 1922 में इसे 'भारतीय सेना आयुध कोर' के रूप में जाना जाने लगा।
  • 1950 में भारत के गणतंत्र बनने के बाद से ही इस संगठन को 'सैन्य आयुध कोर' के नाम से जाना जाता है।
  • आयुध सेवा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आर.के.एस. कुशवाहा हैं।